अधीक्षण अभियंता एस. एस. सिन्हा एवं के. पी. दुबे निगम सेवा से सेवानिवृत्त

( 8255 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 18 05:12

अधीक्षण अभियंता एस. एस. सिन्हा एवं के. पी. दुबे निगम सेवा से सेवानिवृत्त अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम के पंचशील स्थित कॉरपोरेट कार्यालय से अधीक्षण अभियंता श्री एस. एस. सिन्हा (एम एण्ड पी), श्री के. पी. दुबे (आईटी), कनिष्ठ लिपिक श्री दीपक सेन कार्यालय सचिव प्रशासन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री दयाकृष्ण पाण्डेय शुक्रवार 30 नवम्बर निगम सेवा से सेवानिवृत हुए। जिन्हें निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी ।
प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पद पर रहते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रशंसा की व उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश खण्डेलवाल ने किया।
इस मौके पर निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. माथुर, निदेशक (तकनीकी) श्री के. पी. वर्मा, मुख्य अभियंता श्री वी. एस. भाटी, अति. मुख्य अभियंता श्री एन. एस. निर्वाण, श्री एस. एस. मीणा, मुख्य लेखाधिकारी श्री एम. के. जैन, श्री एम. के. गोयल, श्री बी. एल. शर्मा, कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा सहित मुख्यालय भवन पर कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.