मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

( 7281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 18 07:11

मंजू वर्मा ने किया सरेंडर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की मास्टरमाइंड मंजू वर्मा ने बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मंजू वर्मा के घर में गैर- कानूनी रूप से हथियार भी मिले थे जिसके बाद से वो फरार चल रही थी। पुलिस उनकी तलाश बीते कई महीनों से कर रही थी। लेकिन नाकामयाब रही और अब मंजू वर्मा ने बेगूसराय में चुपचाप लोगों से छिप कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया हैं। एक तस्वीर से खुलासा हुआ है कि वो सरेंडर करने बुरका पहन कर आई थी। वे अपनी निजी गाड़ी से न आकर टेंपू से अदालत पहुंची ताकि इसकी भनक किसी को न लगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.