पूर्व यू.आई.टी. अध्यक्ष रूप कुमार खुराना की देह आज पचंतत्व में विलिन हो गई

( 9380 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 18 06:11

पूर्व यू.आई.टी. अध्यक्ष रूप कुमार खुराना की देह आज पचंतत्व में विलिन हो गई उदयपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व यू.आई.टी. अध्यक्ष रूप कुमार खुराना की देह आज पचंतत्व में विलिन हो गई। उनके पुत्र राजीव ने मुखाग्नि दी। उनकी अन्तिम यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज कुमार शर्मा, कई राजनैतिक दलो के नेता, गणमान्य नागरिक एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य भी शामिल हुये।

पीसीसी सदस्य पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरभाष पर सोनु खुराना से बात की एवं शौक व्यक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, डॉ. सी.पी. जोशी, एवं पी.सी.सी अध्यक्ष सचिन पायलट ने खुराना के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं कांग्रेस के लिए इसे बड़ी क्षति बताया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.