ईरान जाएंगे ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरेमी हंट

( 5038 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 18 11:11

ईरान जाएंगे ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरेमी हंट लंदन। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट परमाणु करार और ईरानी जेलों में बंद ब्रिटिश नागरिकों को रिहा कराने के लिये वार्ता की खातिर सोमवार को पहली बार ईरान का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था की पिछले सप्ताह आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईरान वैश्विक शक्तियों के साथ अपने परमाणु करार की शर्तों का पालन कर रहा है। यह रिपोर्ट ईरान पर अमेरिका के नए सिरे से प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते से अलग होने के बाद इस्लामी देश पर एकतरफा कई दौर के प्रतिबंध लगाकर तेहरान पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका के तेहरान के साथ परमाणु करार से अलग होने के बाद हंट ईरान का दौरा करने वाले किसी पश्चिमी देश के पहले विदेश मंत्री हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.