भारत से सिंगापुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 14 प्रतिशत वृद्धि

( 5938 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Nov, 18 11:11

भारत से सिंगापुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 14 प्रतिशत वृद्धि मु्ंबई। सिंगापुर को भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 2018 में 14 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। उसकी कोशिश युवा पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने की है। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक जी. बी. श्रीधर ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘पिछले साल (2017 में) 12.7 लाख भारतीय पर्यटकों ने सिंगापुर की यात्रा की। इस साल जनवरी से सितंबर तक में ही 10.8 लाख भारतीय पर्यटक सिंगापुर की यात्रा कर चुके हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.