संजय कपूर निभायेंगे विद्या बालन के पति का किरदार

( 6616 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 18 09:11

संजय कपूर निभायेंगे विद्या बालन के पति का किरदार मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर सिल्वर स्क्रीन पर विद्या बालन के पति के किरदार में नजर आयेंगे। बॉलीवुड फिल्मकार आर बाल्की फिल्म मिशन मंगल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में भारत द्वारा पहली बार में सफलता से छोड़े गए मंगल उपग्रह के बारे में बताया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन ,तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में विद्या बालन के पति के रूप में संजय कपूर नार आएंगे। संजय कपूर ने कहा है कि वह पहली बार परदे पर विद्या बालन के पति बनने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ भी नजर आएंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.