भारतवंशियों ने मनाया छठ पर्व

( 2367 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 18 09:11

भारतवंशियों ने मनाया छठ पर्व वाशिंगटन । अत्यंत ठंडे मौसम का सामना करते हुए सैंकड़ों भारतीय-अमेरिकियों ने बुधवार को यहां छठ पूजा मनाई। इनमें खास कर वह लोग शामिल थे जिनकी जड़ें बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हैं। राजधानी वा¨शगटन डीसी के मेरीलैंड उपनगर में ऐतिहासिक पोटोमेक नदी किनारे छठ पूजा मनाई गई जहां करीब 400 लोग इकठ्ठा हुए जबकि बड़ी तादाद में लोग न्यू जर्सी के मोनरो टाउनशिप थॉम्पसन पार्क के एक झील किनारे भी एकत्र हुए। दोनों स्थानों पर मनोरम दृश्य देखने को मिला जहां दर्शक समारोह स्थल की तुलना भारत की छठ पूजा की अपनी यादों से करते नजर आए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.