भारत यात्रा पर अमेरिका ने खर्च किए एक लाख डॉलर

( 3642 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 18 09:11

भारत यात्रा पर अमेरिका ने खर्च किए एक लाख डॉलर वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जे. ट्रंप जूनियर की भारत यात्रा पर अमेरिका ने तकरीबन एक लाख डॉलर खर्च किए हैं। अमेरिकी कर दाताओं का धन ट्रंप जूनियर की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंटों, उनके ओवर टाइम, तमाम तटवर्ती इलाकों की सुरक्षा और अन्य चीजों पर खर्च हुआ है। ट्रंप जूनियर फरवरी, 2018 में व्यापार के सिलसिले में निजी यात्रा पर भारत आए थे और चार शहरों दिल्ली, मुबईं, पुणे और कोलकाता गए थे। वह ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए जा रहे गगनचुंबी लक्जरी कांडोस (अपार्टमेंट सरीखा) के प्रचार के लिए भारत आए थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.