हॉलमार्क शीघ्र ही अनिवार्य करने पर हो रहा विचार: पासवान

( 1969 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 18 09:11

हॉलमार्क शीघ्र ही अनिवार्य करने पर हो रहा विचार: पासवान नयी दिल्ली। सरकार देश में बेचे जा रहे स्वर्ण आभूषणों के लिए शीघ्र ही हॉलमार्क अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘वैश्विक मानक एवं चतुर्थ औद्योगिक क्रांति’ समारोह में कहा, ‘‘बीआईएस ने तीन श्रेणियों 14 कैरट, 18 कैरट और 22 कैरट के लिए हॉलमार्क के मानक तय किये हैं। हम इसे शीघ्र ही अनिवार्य करने वाले हैं।’’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.