सीमित ऊॅचाई के पुल के निर्माण कार्य के लिए यातायात प्रभावित

( 6115 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Nov, 18 05:11

गाडयाँ होगी आंशिक रद्दत्

सीमित ऊॅचाई के पुल के निर्माण कार्य के लिए यातायात प्रभावित रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के सहारनपुर-अम्बाला रेलखण्ड पर अम्बाला-दुखेरी के मध्य ब्रिज संख्या २९६-बी एवं पीलखनी-सरसवा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या २२९ स्थित पर आरसीसी बॉक्स लोन्चिग के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्फ अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण दिनांक १८.११.१८ को इस रेल खण्ड पर संचालित निम्न रेल सेवाऐं प्रभावित रहेंगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या १४७१२, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १८.११.१८ को श्रीगंगानगर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अम्बाला स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-हरिद्वार स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४७११, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १८.११.१८ को हरिद्वार से श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला से श्रीगंगानगर के लिए संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-अम्बाला स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.