श्रीलंकाई संसद भंग करने पर गुटेरेस ने जताई चिंता

( 4307 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Nov, 18 08:11

श्रीलंकाई संसद भंग करने पर गुटेरेस ने  जताई चिंता संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा देश की संसद भंग करने के फैसले पर चिंता जताई है। उन्होंने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और कानून के अनुसार विवाद हल करने के महत्व पर जोर दिया।श्रीलंका का राजनीतिक संकट शुक्रवार को उस वक्त और बढ़ गया जब राष्ट्रपति सिरिसेना ने संसद को भंग कर दिया और पांच जनवरी को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा कर दी क्योंकि यह लगने लगा था कि प्रधानमंत्री म¨हदा राजपक्षे को सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिलेगा।महासचिव गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि महासचिव ने सिरिसेना के श्रीलंका की संसद को भंग करने और समय से पहले ही संसदीय चुनाव कराने के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.