हुदैदा में हो रहे संघर्ष में 61 लड़ाकों की मौत

( 10979 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Nov, 18 08:11

हुदैदा में हो रहे संघर्ष में 61 लड़ाकों की मौत हुदैदा। यमन के हुदैदा में संघर्ष में कम से कम 61 लड़ाके मारे गए हैं और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। चिकित्सा और सैन्य सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। रेड सी सिटी के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 43 हूथी विद्रोही और सरकार समर्थित नौ लोग मारे गए। वहीं, हुदैदा के दक्षिण में स्थित मोखा में सरकार समर्थित नौ अन्य लड़ाकों के मारे जाने की सूचना है।
अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने यह जानकारी दी। एक सैन्य सूत्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। हुदैदा के सैन्य अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बड़ी संख्या में घायल विद्रोहियों को सना और इब प्रांतों के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है|
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.