लालन सारंग का निधन

( 13437 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 09:11

 लालन सारंग का निधन पुणे। प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री एवं थियेटर कलाकार लालन सारंग का यहां शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजन ने यह जानकारी दी। वह 79 साल की थीं। सारंग के परिवार में बेटा राकेश और उनका परिवार है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें करीब एक महीना पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको बुढ़ापा संबंधी कुछ बीमारियां थी।
सारंग का जन्म 26 दिसंबर 1938 को मुंबई में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके परिवार में किसी का रिश्ता सिनेमा या थियेटर से नहीं था। वह मुंबई में कॉलेज के दिनों से ही थियेटर करने लगी थीं। वहां उन्होंने एक नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहां उन्हें अपनी भूमिका के लिए सराहना मिली। सारंग को ‘‘सखाराम बाइंडर’’, ‘‘गिधाड’’, ‘‘रथचक्र’’ और ‘‘कमला’’ समेत कई प्रसिद्ध नाटकों में अपनी प्रभावशाली भूमिका के लिए जाना जाता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.