#metoo पर तोड़ी चुप्पी पूर्व मिस इंडिया ने

( 5063 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 09:11

 #metoo पर तोड़ी चुप्पी पूर्व मिस इंडिया ने नयी दिल्ली। पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री निहारिका सिंह ने शुक्रवार को अपना ‘मी टू’ अनुभव साझा करते हुए एक महिला फलाइट अटेंडेंट के पति पर ‘मनोरोगी‘ और ‘शारीरिक रूप से हिंसक’ होने का आरोप लगाया था। सिंह की उस व्यक्ति से 2011 में सगाई हुई थी। वहीं, महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने जुलाई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। जर्मन एयरलाइन की फ्लाइट अटेंडेंट अनिसिया बत्रा ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। महिला के पति मयंक सिंघवी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि महिला के सास-ससुर को भी इस महीने की शुरूआत में गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री ने बताया कि बत्रा ने उनसे संपर्क किया था और उनके बीच बहन जैसा संबंध बन गया था। पीटीआई ने सितंबर में एक खबर दी थी कि दिल्ली पुलिस ने अनिसिया बत्रा मामले में एक पूर्व मिस इंडिया ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और अपना बयान दर्ज कराया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.