70 डालर से नीचे आया कच्चा तेल

( 3160 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 08:11

70 डालर से नीचे आया कच्चा तेल कच्चा तेल के प्रमुख उत्पादक देशों की अबु धाबी में प्रस्तावित बैठक से पहले शुक्रवार को कच्चा तेल 70 डालर प्रति बैरल के स्तर के नीचे आ गया। यह सात महीने का निचला स्तर है।लंदन में सुबह के सौदों में जनवरी डिलीवरी के लिये ब्रेंट क्रूड (उत्तरी सागर) गिरकर 69.13 डालर प्रति बैरल पर आ गया। अप्रैल 2018 के बाद पहली बार 70 डालर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आया है। न्यूयार्क में दिसम्बर का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियेट गिरकर फरवरी के बाद के निचले स्तर 59.28 डालर प्रति बैरल पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और गैर-ओपेक प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश कीमतों में गिरावट के मद्देनजर उत्पादन में संभावित कटौती को लेकर रविवार को अबु धाबी में बैठक करने वाले हैं।कच्चा तेल पिछले महीने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उत्पादन बढ़ने, चीन की आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने और ईरान पर प्रतिबंध के असर की चिंताएं नरम पड़ने से कच्चा तेल के भाव गिरे हैं। अमेरिका में भंडार बढ़ने के संकेत से भी कच्चा तेल नरम पड़ा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.