3.6 लाख करोड़ रपए रिजर्व बैंक से नहीं मांगे

( 6551 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 08:11

3.6 लाख करोड़ रपए रिजर्व बैंक से नहीं मांगे सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय रिजर्व बैंक से 3.6 लाख करोड़ रपए की पूंजी की कोई मांग नहीं कर रही है। वह केवल केंद्रीय बैंक की आर्थिक पूंजी व्यवस्था तय करने के बारे में र्चचा कर रही है।वित्त मंत्रालय में आर्थिक विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट में कहा, ‘‘मीडिया में गलत जानकारी वाली तमाम अटकलबाजियां जारी हैं। सरकार का राजकोषीय हिसाब-किताब बिल्कुल सही चल रहा है। अटकलबाजियों के विपरीत सरकार का आरबीआई से 3.6 या एक लाख करोड़ रपए मांगने का कोई प्रस्ताव नहीं है।’ गर्ग ने कहा कि इस समय, ‘‘केवल एक प्रस्ताव पर ही र्चचा चल रही है और वह रिजर्व बैंक की आर्थिक पूंजी की व्यवस्था तय करने की र्चचा है।’ आर्थिक मामलों के सचिव ने विास जताया कि सरकार चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3.3 फीसद तक सीमित रखने के बजट में तय लक्ष्य के भीतर बनाए रखने में कामयाब होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.