एक अरब डालर का उछाल विदेशी मुद्रा भंडार में

( 3480 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 08:11

 एक अरब डालर का उछाल विदेशी मुद्रा भंडार में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवीं साप्ताहिक गिरावट से उबरता हुआ दो नवम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.05 अरब डालर बढ़कर 393.13 अरब डालर हो गया।इससे पहले 26 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.44 अरब डालर घटकर 392.08 अरब डालर, 19 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 94.20 करोड़ डालर घटकर 393.52 अरब डालर पर और 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डालर की बड़ी गिरावट के साथ 394.47 अरब डालर रहा था।रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दो नवम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 48.77 करोड़ डालर बढ़कर 368.14 अरब डालर हो गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.