फीकी पड़ी सोने की चमक

( 2806 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 08:11

फीकी पड़ी सोने की चमक बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज हुई। कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 150 रपए की गिरावट के साथ 32,250 रपए प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी का भाव भी 600 रपए की हानि के साथ 38,400 रपए प्रति किलोग्राम रह गया।बाजार सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को ‘‘गोवर्धन पूजा’ के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में सर्राफा बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयार्क में सोने का भाव 1219.51 डालर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव 14.40 डालर प्रति औंस रहा। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू मांग और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरावट के साथ क्रमश: 32,250 रपए और 32,100 रपए प्रति 10 ग्राम रह गई। सर्राफा बाजार में बुधवार को ‘‘मुहूर्त कारोबार’ के दौरान सोने का भाव 210 रपए की हानि के साथ 32,400 रपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। गिन्नी की कीमत भी 100 रपए की हानि के साथ 24,700 रपए प्रति आठ ग्राम रह गई।गिरावट के आम रुख के अनुरूप चांदी तैयार के भाव 600 रपए की हानि के साथ 38,400 रपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भाव 558 रपए गिरकर 37,570 रपए प्रति किग्रापर बंद हुए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.