दीपावली पर पटाखे जलाना सिंगापुर में पड़ा महंगा

( 4064 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 07:11

दीपावली पर पटाखे जलाना सिंगापुर में   पड़ा महंगा सिंगापुर। सिंगापुर की एक अदालत ने दीपावली के मौके पर पटाखे जलाने को लेकर भारतीय मूल के चार लोगों को आरोपित किया है। सिंगापुर में 1972 से पटाखे जलाने पर प्रतिबंध है। बीते मंगलवार को यहां दीपावली मनाई गई और यीशुन,बुकिट बटोक वेस्ट तथा जू सेंग रोड में तीन अलग-अलग घटनाओं में अवैध रूप से पटाखे जलाने में भारतीय मूल के चार लोग कथित तौर पर संलिप्त पाए गए। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने शनिवार को अपनी एक खबर में बताया कि ए. हरिप्रशांत (18), एल्विस जेवियर फर्नांडीज (25), जीवन अर्जुन (28) और अलगप्पन सिंगाराम (54) पर खतरनाक पटाखे जलाने के आरोप हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.