कांग्रेस ने बनाया है अरुण यादव को बलि का बकरा: शिवराज

( 8398 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 07:11

कांग्रेस ने बनाया है अरुण यादव को  बलि का बकरा: शिवराज  भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सीट से उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने पर तंज कसते हुए इशारों ही इशारों में कहा कि कांग्रेस उन्हें (यादव) बलि का बकरा बना रही है। बुधनी मुख्यमंत्री चौहान की परंपरागत सीट है और यह सीहोर जिले में आती है। इस सीट से चौहान चार बार विधायक रह चुके हैं और इस बार पांचवीं बार मैदान में उतरे हैं। चौहान एवं यादव दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं और दोनों अपने को किसान पुत्र बताते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.