नयापुरा थाना क्षेत्र में युवक की धार धार हथियार से हत्या

( 3554 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 05:11

के डी अब्बासी

नयापुरा थाना क्षेत्र में युवक की धार धार हथियार से हत्या कोटा | कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात लोगो ने एक युवक की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात नयापुरा थाना क्षेत्र में महर्षि नवल के पास स्टेशन क्षेत्र के भदाना निवासी गोलू उर्फ़ भुवनेश की अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महाराव भीमसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। नयापुरा पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारो की तलाश शुरू कर दी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.