राउण्ड टेबल इण्डिया का सेवा सप्ताह आज से

( 3552 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Nov, 18 04:11

सात दिनों तक होंगे सेवा कार्य

राउण्ड टेबल इण्डिया का सेवा सप्ताह आज से उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से प्रारम्भ होगा। जिसमें सातों दिन विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर जरूरतमंदो की सेवा की जायेगी।
राउण्ड टेबल इण्डिया के वरूण मुर्डिया ने बताया कि प्रथम दिन तारा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ अंताक्षरी एवं विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित कर उनके साथ खुशियां बांटी जायेगी। राउण्ड टेबल इण्डिया के सौरभ जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज के इन वरिष्ठजनों को हाउजी भी खेलायी जायेगी। अंत में उनके लिये लंच का आयोजन किया जायेगा। तिलक कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर इन वरिष्ठजनों सहित संस्थान के सभी सदस्यों को सर्दी के मौसम में सर्दी से बचने के लिये मफलर भी भेंट किये जायेंगे। लेडिज सर्किल इण्डिया की शबनम तोबवाला ने बताया कि सेवा सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.