जल्द शुरु होगा चीनी निर्यात

( 3118 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Nov, 18 07:11

जल्द शुरु होगा चीनी निर्यात चीन के साथ व्यापार घाटा कम करने की मुहिम के तहत भारत अगले वर्ष की शुरुआत से चीन को कच्ची चीनी का निर्यात प्रारंभ कर देगा। इसस पहल से भारत को निर्यात के मोर्चे पर भारी राहत मिलेगी।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यहां जारी बयान में बताया कि 15 हजार टन कच्ची चीनी के निर्यात के लिए इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (आईएसएमए) और चीन की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीओएफसीओ के बीच समझौता किया गया है। इससे पहले चीनी निर्यात के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हुई थीं।उल्लेखनी है कि गैर बासमती चावल के बाद चीनी दूसरा उत्पाद है जिसे भारत से चीन के बाजार में उतारा जाएगा। चीन के साथ भारत के 60 अरब डालर के व्यापारिक घाटे को कम करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2017-18 के दौरान भारत ने चीन को 33 अरब डालर का निर्यात किया जबकि चीन से भारत का आयात 76.2 अरब डालर है।भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है। वर्ष 2018 में देश में तीन करोड 20 लाख टन चीनी की उत्पादन हुआ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.