अर्थव्यवस्था को कम करने में सफल रही नोटबंदी: मेघवाल

( 3095 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Nov, 18 06:11

अर्थव्यवस्था को कम करने में सफल रही नोटबंदी: मेघवाल जयपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को यहां कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी अपने मूल उद्देश्य में सफल रही और इससे देश की बेहिसाबी अर्थव्यवस्था (शेडो इकनामी) में भारी कमी आई। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर यहां संवाददाताओं से बातचीत में मेघवाल ने कहा, ‘‘मूल उद्देश्य था देश में शेडो अर्थव्यवस्था को घटाना और इसमें नोटबंदी एक सफल उपाय साबित हुआ। भीम एप, यूपीआई ये आंकडे़ इसके गवाह हैं कि हम कितनी तेजी से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़े हैं।’’
विश्व बैंक की एक रपट के हवाले से उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई उस समय इस देश में शेडो इकनामी 23.7 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी विकसित देश में ऐसा आंकड़ा नहीं था। यह इकनामी,आर्थिक गतिविधि तो है लेकिन जीडीपी में इसकी गणना नहीं होती।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.