सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट

( 1624 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Nov, 18 06:11

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरूआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने तक टालने के संकेत देना है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 35,123.60 अंक पर चल रहा है। शुरूआती कारोबार में यह 226.45 अंक गिरकर खुला था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.