चीन नहीं ले पाएगा अमेरिका की जगह : ट्रंप

( 4533 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Nov, 18 06:11

चीन नहीं  ले पाएगा अमेरिका की जगह : ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा है कि चीन अब शीर्ष नियंतण्र अर्थव्यवस्था के तौर पर अमेरिका की जगह नहीं ले पाएगा।चीन और अमेरिका के बीच फिलहाल व्यापार युद्ध चल रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे के बीच वस्तुओं के कारोबार पर कर लगा रखा है। व्हाइट हाउस में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘चीन दो साल के भीतर आर्थिक महाशक्ति के रूप में हमारी जगह ले लेता, लेकिन अब वह करीब भी नहीं है।’ अमेरिका इस समय दुनिया की शीर्षस्थ अर्थव्यवस्था है, वहीं चीन ने जापान को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति की जगह ले ली है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने जब ‘‘मेड इन चाइना 2025’ नीति के बारे में चीन वालों से अपनी चिंता जाहिर की तो उन्होंने इस कार्यक्रम को छोड़ दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘चीन ने अपने ‘‘चाइना 2025’ कार्यक्रम को छोड़ दिया क्योंकि मुझे यह बहुत अपमानजनक लगा था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.