UN ने दीपावली पर जारी किया विशेष डाक टिकट,

( 3109 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Nov, 18 09:11

UN ने दीपावली पर जारी किया विशेष डाक टिकट, विश्व में शांति व संतुलन कायम रखने में जुटे वैश्विक संगठन संयुक्त राष्ट्र के डाक विभाग ने दीपावली के मौके पर विशेष डाक टिकट जारी किया है। भारत ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र का आभार जताया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरद्दीन ने ट्वीट किया- अच्छाई व बुराई के बीच संघर्ष रोज होता है।

उन्होंने आगे लिखा- बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी संयुक्त आकांक्षा जाहिर करने के लिए यूएन के डाक विभाग को दीपावली के मौके पर डाक टिकट का पहला सेट जारी करने के लिए धन्यवाद। यूएन डाक विभाग ने यह टिकट 18 अक्टूबर को जारी किया था। 10 डाक टिकट की इस शीट का मूल्य 1.15 डॉलर (83.32 रुपए) है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.