अक्षय कौशिक बने जेसीआई युवाशक्ति के अध्यक्ष

( 11319 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Nov, 18 06:11

वर्ष २०१९ के लिए कार्यकारिणि का हुआ गठन

अक्षय कौशिक बने जेसीआई युवाशक्ति के अध्यक्ष जेसीआई जोधपुर युवाशक्ति की वर्ष २०१९ की कार्यकारिणि गठन के लिए चुनाव अधिकारी निशांत सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित बैटक में वर्तमान उपाध्यक्ष अक्षय कौशिक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद हेतु रवि सैन एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अमन त्रेहान को निर्वाचित किया गया।
इसी के साथ नई कार्यकारिणि हेतु से निखिल गुप्ता को उपाध्यक्ष, राहुल बालानी को संयुक्त सचिव एवं मनीष वैष्णव को संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य पदों एवं निदेषक मंडल हेतु सदस्यों का चयन बाद में किया जाएगा। जोन उपाध्यक्ष जितेश आडवानी ने बताया कि जेसीआई के नियमावली के अनुसार अगले वर्ष की कार्यकारिणी का चुनाव अक्टूबर के माह तक करा लेना अनिवार्य होता है।
वर्तमान अध्यक्ष अक्षय नायर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी एवं सफल कार्यकाल हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभा में जेसीआई जोधपुर वुमन पॉवर की अध्यक्ष प्रियंका सैन भी उपस्थित थीं। अध्याय के संरक्षक सुशील चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाऍं देते हुए कहा कि युवाओं में स्व प्रेरणा से किए जा रहे कार्यों से व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करने में जेसीआई जोधपुर युवाशक्ति सफल रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.