मेहुल चोकसी ने जेटली की बेटी को दिये लाखों रुपये

( 4658 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 18 06:10

मेहुल चोकसी ने जेटली की बेटी को दिये लाखों रुपये रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री की बेटी को पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने लाखों रूपए दिया है। गांधी ने आज यहां विज्ञान कालेज मैदान में किसान हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें प्रेस के मित्रों से थोड़ी शिकायत है। ‘‘नीरव मोदी और मेहुल चोकसी 35 हजार करोड़ रुपए के चोरी करने के आरोपी हैं। सब इनका नाम जानते हैं। मेहुल चोकसी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के बैंक खाते में लाखों रुपए डाला है।’’ उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने मेहुल चोकसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। मेहुल चोकसी देश से भाग गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.