भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन

( 3794 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Oct, 18 05:10

भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य भोला सिंह के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें समाज की उत्कृष्ट सेवा और बिहार के विकास की दिशा में प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।’’ मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सिंह के परिवार और समर्थकों के साथ हैं।
खबरों के मुताबिक, 82 वर्षीय सांसद का यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी मृत्यु बिहार के लिए बड़ी क्षति है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.