चल रहा है नई निर्यात नीति पर काम

( 3010 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Oct, 18 07:10

चल रहा है नई निर्यात नीति पर  काम वाणिज्य मंत्रालय वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप नई योजना बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह योजना पहले से मौजूद एमईआईएस का स्थान लेगी।वर्तमान में सामान का निर्यात करने वालों को भारतीय वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) के तहत छूट मिलती है। इसके तहत सरकार उत्पाद और देश के आधार पर आयात शुल्क में छूट प्रदान करती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘नई योजना के मसौदा तैयार करने का काम चल रहा है, जो पहले से मौजूद व्यवस्था का स्थान लेगी। इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे ‘‘शुल्कों में छूट’ का नाम दिया जा सकता है।’ डब्ल्यूटीओ 164 देशों का संगठन है जिसका मुख्यालय जिनेवा में है। यह नियंतण्र आयात-निर्यात के नियम तय करता है। भारत एक जनवरी, 1995 से इस समूह का सदस्य है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.