दो सगे भाइयों ने किया 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म

( 7654 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Oct, 18 06:10

दो सगे भाइयों ने किया 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना के तहत एक किशोरी के साथ उसके ही दो सगे भाइयों ने कथित रुप से कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजयसिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसके दो सगे भाई धर्मेश और प्रशान्त पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने के साथ दोनों उससे मारपीट भी करते हैं।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि मेरे पिताजी दिल के मरीज थे। पिछले साल ही उनकी मौत हुई है। घर पर मां और दो भाई हैं। मानसिक और शारारिक रुप से बहुत ज्यादा पीड़ित होने के बाद मैं मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वोदय के पदाधिकारियों से मिली।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.