खुशी परियोजना के तहत निर्धनों के लिये दिये ५५० उपहार

( 7179 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Oct, 18 05:10

खुशी परियोजना के तहत निर्धनों के लिये दिये ५५० उपहार उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल १२५ ने निर्धनों के लिये खुशियों की सौगात देने के लिये सुकून नामक संस्था को विभिन्न प्रकार के ५५० वस्तुओं के उपहार दिये।
चेयरमेन सर्कलर शबनम तोबवाला ने बताया कि संस्था के संपत को वस्त्र, खिलौने और फुटवियर दिये गये। संस्था द्वारा इन उपहारों को विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, एनजीओ और अन्य संगठनों को मुफ्त में वितरित किया जाएगा ताकि उन्हें आंतरिक खुशी मिल सकें। इस अवसर पर सचिव समिना हंजाला सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.