शक्तिरूपा ३०१ दिव्यांग कन्याओं का पूजन

( 2129 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Oct, 18 04:10

’बेटी बचाओ - बेटी पढाओ‘ का दिया संदेश

शक्तिरूपा ३०१ दिव्यांग कन्याओं का पूजन उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान ने बुधवार को सेवा महातीर्थ बडी परिसर में शारदीया नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर ३०१ दिव्यांग कन्याओं का अनुश्ठानपूर्वक महापूजन किया। ये सभी कन्याएं जन्मजात दिव्यांग अथवा पूर्व पोलियोग्रस्त थीं। इनमें एक सात माह की बालिका मरियम(महाराष्ट्र) भी थी। इनके निःशुल्क ऑपरेशन नवरात्रा के दौरान संस्थान के हॉस्पीटल में सम्पन्न हुए। देवी स्वरूपा इन कन्याओं के पूजन से पूर्व संस्थापक- चेयरमैन पद्मश्री कैलाश ’मानव‘, सह- संस्थापिका कमला देवी ,अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वन्दना अग्रवाल, और साधकों ने हवन कर माता का आव्हान किया। मानव ने कहा कि परिवार और समाज में बेटा - बेटी को समान मानते हुए उन्हे संस्कारित किया जाए। बेटियों की उपेक्षा का ही परिणाम है, कन्या भ्रूण हत्या और महिला उत्पीडन की घटनाएं । इस प्रवृति को रोकना होगा। कार्यक्रम का संचालन महिम जैन ने किया।
ओढाई लाल चुनर ः संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने विशाल पाण्डाल में सजी धजी चौकियों पर बिराजित दिव्यांग कन्याओं को लाल चुनर ओढाई और नैवेद्य रूप में हलवा, पूरी और भीगे हुए चने परोसे तथा पोशाक, प्रसाधन सामग्री व अन्य उपहार भेट किए। ये कन्याएं राजस्थान, प.बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, गुजरात, झारखण्ड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर व नेपाल सहित देश के अन्य भागों से १५ दिन पूर्व ही निःशुल्क पोलियो केरेक्टिव सर्जरी के लिए संस्थान में परिजनों के साथ आई थीं। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य ही समाज में बेटियों को बचाने और पढाने का संदेश देकर उन्हें आगे बढाना है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.