पेरू ने अमेरिका को बराबरी पर रोका

( 6295 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 18 10:10

पेरू ने अमेरिका को बराबरी पर रोका न्यूयार्क। एडिसन फ्लोरेस के 86वें मिनट में किये गये गोल की मदद से पेरू ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मंगलवार को अमेरिका को 1-1 से बराबरी पर रोका। मैक्सिको में रहने वाले विंगर फ्लोरेस ने निचले क्रास पर गोल दागकर ईस्ट हर्टफोर्ड रेंटशलर फील्ड में मौजूद पेरू के प्रशंसकों को खुशी से भर दिया।
पहला हाफ गोलरहित छूटने के बाद जोस सार्जेंट ने 49वें मिनट में अमेरिका को बढ़त दिलायी थी। उधर ब्रूसेल्स में नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच खेला गया मैच भी 1-1 से बराबरी पर छूटा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.