पाक और रूस ने बढ़ाई भारत की टेंशन

( 8981 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 18 06:10

पाक और रूस ने बढ़ाई भारत की टेंशन मास्को। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पर्वतीय श्रंखला में अगले हफ्ते से रूसी और पाकिस्तानी सैनिक युद्ध अभ्यास करेंगे।सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रूसी सैन्य अधिकारी वादिम अस्ताफयेव के हवाले से बताया कि रूसी-पाकिस्तानी सैन्य युद्ध अभ्यास ‘फ्रेंडशिप 2018’ पाकिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र में 21 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगा।
शीतयुद्ध के दौरान के वैमनस्य के बाद रूस से पाकिस्तान के रक्षा रिश्तों में नई गति आई है और हाल-फिलहाल अमेरिका के साथ उसके रिश्तों में बढ़ती तल्खी ने पाकिस्तान को रूस और चीन के और करीब ला दिया है। रूसी और पाकिस्तानी रक्षा बलों की इकाइयां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पब्बी शहर में राष्ट्रीय आतंकवाद निरोध केन्द्र के प्रशिक्षण रेंज में संयुक्त अभ्यास करेंगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.