मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ का गठन

( 6151 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 18 05:10

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ का गठन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ का गठन किया गया, जिसकी संबद्धता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से रहेगी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठनमंत्री महेंद्र कपूर और सयुक्तमंत्री डॉ. नारायणलाल गुप्ता की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत प्रो दिग्विजय भटनागर को अध्यक्ष , डॉ. ज्योति चौधरी एवं डॉ. आशीष सिसोदिया उपाध्यक्ष, डॉ. बालूदान बारहठ को महामंत्री, डॉ. राजश्री चौधरी एवं डॉ. अजीत कुमार भाबोर को सयुक्तमंत्री और डॉ. सचिन गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सौ से भी अधिक संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
राष्ट्रीय संगठनमंत्री महेंद्र कपूर ने बताया कि भारत के विब्भिन विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपनी इकाइयों के माध्यम से शिक्षिकों के हित में कार्य कर रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो दिग्विजय भटनागर ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ सभी शिक्षकों के पारस्परिक सहयोग से विश्वविद्यालय के उत्थान हेतु कार्य करता रहेगा। महामंत्री डॉ. बालूदान बारहठ ने बताया कि सुटा के असवैधानिक घोषित होने के बाद विश्वविधालय में शिक्षको का कोई संगठन नहीं था। इस हेतु मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ का गठन किया गया , जिसके 135 से अधिक शिक्षक सदस्य है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.