व्यापार घाटा 13.98 अरब डॉलर

( 3827 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Oct, 18 10:10

व्यापार घाटा 13.98 अरब डॉलर आधार प्रभाव की वजह से निर्यात का आंकड़ा नीचे आया है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में आयात 10.45 प्रतिशत बढ़कर 41.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सितंबर, 2017 में आयात 37.9 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में व्यापार घाटा 13.98 अरब डॉलर रहा।
आयात और निर्यात के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर की अवधि में निर्यात 12.54 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान आयात 16.16 प्रतिशत बढ़ा। इस तरह पहली छमाही में व्यापार घाटा 94.32 अरब डॉलर रहा। अप्रैल से निर्यात लगातार बढ़ रहा था। मार्च में यह 0.66 प्रतिशत घटा था। वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने निर्यात में गिरावट की मुख्य वजह तुलनात्मक आधार का प्रभाव है। एक साल पहले समान महीने में निर्यात 26 प्रतिशत बढ़ा था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.