इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ प्रेम संबंध सत्ता का दुरुपयोग नहीं: हिलेरी

( 4595 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Oct, 18 10:10

इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ प्रेम संबंध  सत्ता का दुरुपयोग नहीं: हिलेरी वॉशिंगटन। हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ प्रेम संबंध सत्ता का दुरुपयोग नहीं था और पूरे कांड के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा ना देना सही निर्णय था। इस दो दशक पुराने मामले ने ‘मी टू’ अभियान के तहत एक बार फिर तूल पकड़ा है। आलोचकों का कहना है कि तत्कालीन राष्ट्रपति और एक इंटर्न के बीच संबंधों का आपसी सहमति पर बनना असंभव है।
पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने रविवार को ’सीबीएस न्यूज’ से बातचीत में इन सभी बातों से असहमति जतायी। उनके पति एवं तत्कालीन राष्ट्रपति को क्या इस्तीफा दे देना चाहिए था, के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’ संबंध के सत्ता का दुरुपयोग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.