जैन महिला मंच का भव्य गरबा आयोजन

( 11040 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 18 02:10

जैन महिला मंच का भव्य गरबा आयोजन
उदयपुर। जैन महिला मंच की ओर तीन दिवसीय गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद शनिवार को स्वागत वाटिका में भव्य गरबा आयोजन हुआ।
मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम में मंच की 100 सदस्याओं ने भाग लिया। सभी सदस्याएं ट्रेडिशनल पोशाक में सजधज कर आई थी। इससे पहले 3 दिन तक यश मारु डांस एकेडमी की और से दिए गए प्रशिक्षण में महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
आयोजन संयोजक पायल कोठारी और रूपम नलवाया ने बताया कि करीब 3 घंटे तक अलग अलग राउंड हुए जिनमें सदस्याओं ने गरबा और डांडिया की रोचक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद आरती, सोनम और विनीता ने एकल नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
आयोजन में मंत्री गरिमा धींग, मंच संयोजक किरण चपलोत, कोषाध्यक्ष पायल चपलोत, अनिता नाहर, विद्या जैन और उषा का भी विशेष सहयोग रहा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.