बडी आंत में थी १३ सेंटीमीटर कैंसर की गांठ, दूरबीन से निकाली

( 14942 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Oct, 18 02:10

बडी आंत में थी १३ सेंटीमीटर कैंसर की गांठ, दूरबीन से निकाली उदयपुर। जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल में अधेड उम्र के व्यक्ति के बडी आंत में हुए कैंसर का दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। इसमें कैंसर ग्रस्त हिस्से को निकालने के साथ ही छोटी आंत को बडी आंत से जोडा गया।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि श्यामदास वैष्णव (६५) को पिछले दिनों परिजनों ने खाना खाने में दिक्कत होने और गांठ होने की श्किायत लेकर जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पीटल में सर्जिकल ऑकोलॉजिस्ट डॉ. कुरेश बंबोरा को दिखाया था। सभी जांचों के बाद उन्हें दाएं बडी आंत में कैंसर पाया गया। इस पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉ. बंबोरा ने बताया कि रोगी को आंत में कैंसर काफी फेल गया था। इस पर उनकी बडी आंत का आधा हिस्सा निकालना तय किया गया। रोगी का दूरबीन से ऑपरेशन किया गया और एक छोटे से छेद से कैंसरग्रस्त १३ गुणा १३ सेंटीमीटर के हिस्से को पूरी तरह हटाया गया। इस हिस्से को हटाने के साथ ही छोटी आंत से जोड दिया गया। ऑपरेशन के पहले ही दिन रोगी को चलना शुरू करा दिया गया और अगले तीन दिन बाद रिकवरी भी शुरू हो गई। डॉ. बंबोरा ने बताया कि रोगी को छठे दिन से वापस आहार शुरू करा दिया गया और अब उन्हें खाना खाने में होने वाली दिक्कत भी दूर हो गई है। डॉ. बंबोरा ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन ऑपन सर्जरी से होने पर रोगी को कई दिनों तक आराम कराया जाता था। दूरबीन से ऑपरेशन में यह सारी दिक्कत भी नहीं रही।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.