कॅरियर बनाएं हैल्दी

( 7817 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 18 09:10

कॅरियर बनाएं हैल्दी कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया। अर्थात् जब व्यक्ति के लिए निरोगी होने से बड़ा अन्य कोई सुख नहीं हो सकता। निरोगी रहने में आपका खानपान एक मील का पत्थर साबित होता है। अगर व्यक्ति अपनी शारीरिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भोज्य पदार्थों को ग्रहण करता है तो इससे वह बहुत सी बीमारियों को खुद से दूर रख सकता है। वहीं खानपान में बरती गई लापरवाही आपको कई बीमारियों की जद में ले आती है। अगर आप खुद हेल्दी रहने के साथ−साथ दूसरों को भी सेहत का खजाना सौंपना चाहते हैं तो न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स में कॅरियर की नई संभावनाएं खोज सकते हैं−
क्या होता है काम
एक न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स एक्सपर्ट का मुख्य काम अपने पेशेंट व क्लाइंट की शारीरिक जरूरतों व उसकी परिस्थिति को समझते हुए उसे फूड चार्ट बनाकर देना होता है। मसलन, एक हार्ट पेशेंट, बीपी पेशेंट या ओवरवेट व्यक्ति का डाइट ऐसा होना चाहिए ताकि वह बिना दवाइयों के ही अपनी स्थिति में सुधार कर सके। एक बेहतरीन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट वह होता है जो व्यक्ति की डाइट को पूरी तरह बदलने के स्थान पर उसके वर्तमान डाइट को थोड़ा मॉड्यूल कर देता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी डाइट व खान−पान की आदतों को पूरी तरह नहीं बदल सकता और अगर व्यक्ति ऐसा करता भी है तो वह केवल कुछ दिनों तक ही सीमित होकर रह जाता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.