आरोपी शख्स को जवाब देना चाहिए : कमल हासन

( 4317 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 18 08:10

आरोपी शख्स को जवाब देना चाहिए : कमल हासन चेन्नई । देश में ‘‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने के बीच अभिनेता-नेता कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं उन्हें आरोपों पर जवाब देना चाहिए। पिछले कुछ दिनों में इस मुहिम ने गति पकड़ी है और कई महिलाओं ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोला है। इस संबंध में पूछे जाने पर हासन ने शुरुआत में कहा कि आरोपियों को (आरोपों के बारे में) जवाब देना चाहिए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.