सरकार बढ़ावा देगी पशुपालन उद्योग को

( 15090 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 18 08:10

सरकार बढ़ावा देगी पशुपालन उद्योग को कृषि राज्यमंत्री पुरु षोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को कहा कि कृषि फसलों की उत्पादकता में कुछ सीमा तक आई स्थिरता के मद्देनजर सरकार पशुपालन विशेषकर पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है जिससे किसानों को आय का वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध हो सके।रूपाला ने यहां पशुपालन विभाग की ओर से विश्व अंडा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कुछ फलों, सब्जियों और खद्यान्न फसलों की पैदावार में स्थिरता आ गई है। इस कारण पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है और इसमें पशुपालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.