कच्चे तेल में गिरावट तथा रपए में सुधार से शुक्रवार को सेंसेक्स में 19 माह की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त दर्ज की गई। नियंतण्र बाजारों में तेजी के बीच लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर शुक्रवार को सेंसेक्स 732 अंक उछल गया।अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत होकर 73.59 रपए प्रति डालर पर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक मजबूती में खुलने के बाद खुदरा निवेशकों की लिवाली से 34,808.42 अंक के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में इसकी बढत पर कुछ लगाम लगी पर इसके बाद भी यह 732.43 अंक की बढ़त के साथ 34,733.58 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की मार्च 2017 के बाद से सबसे बड़ी एकदिनी वृद्धि है। सेंसेक्स में यह 19 माह की सबसे बड़ी एकदिनी वृद्धि दर्ज की गई। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 237.85 अंक की बढ़त के साथ 10,472.50 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में यह 10,492.45 अंक तक पहुंच गया था।
साभार :
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.