सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

( 4648 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 18 07:10

सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच शंघाई। सर्बिया के 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को केविन एंडरसन को 7-6, 6-3 से हराकर शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। यह 31 वर्षीय खिलाड़ी शानदार फार्म में है, उन्होंने विम्बलडन के बाद सिनसिनाटी मास्टर्स और अमेरिकी ओपन में जीत दर्ज की। वहीं फरवरी में वह कोहनी की चोट से जूझ रहे थे।
जोकोविच अब शनिवार को ज्वेरेव से भिड़ेंगे जिन्होंने काइल एडमंड को 6-4 6-4 से हराकर अपने पहले शंघाई मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनायी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.