रामदयाल उइके ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा

( 5422 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 18 07:10

रामदयाल उइके ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगठ इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि वरिष्ठ नेता रामदयाल उइके ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। रामदयाल के इस कदम के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस इकाई में असमंजस का माहौल बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि पहले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करना चाह रही थी लेकिन मायावती ने कांग्रेस को झटका देते हुए कांग्रेस से साल 2016 में निष्कासित नेता अजीत जोगी के साथ चुनावी समझौता कर लिया और इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.