हमले में सात सैनिकों की मौत: नाइजीरियाई सेना

( 2950 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 18 08:10

हमले में सात सैनिकों की मौत: नाइजीरियाई सेना कानो । नाइजर सीमा के पास सैन्य शिविर पर बोको हराम जिहादियों के हमले में कम से कम सात नाइजीरियाई सैनिक मारे गए हैं। सेना ने बुधवार को ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी बोर्नो राज्य के मेतेले गांव में सोमवार को सेना और इस्लामी जिहादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। सेना ने बताया कि संघर्ष में सात सैनिक मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।
हालांकि सैन्य और मिलिशिया सूत्रों का कहना है कि घटना में मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। बोर्नों की प्रांतीय राजधानी मैदुगुडी से सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सात घंटे चले संघर्ष में हमने 18 सैनिकों को खोया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.