नजरअंदाज करने से आरोपी प्रोत्साहित होते हैं: परिणीति चोपड़ा

( 2486 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Oct, 18 07:10

नजरअंदाज करने से आरोपी प्रोत्साहित होते हैं: परिणीति चोपड़ा मुंबई। अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि अगर हम हिंदी फिल्म जगत में यौन उत्पीड़न की घटनाओं को नजरअंदाज करते रहेंगे तो यह केवल आरोपियों का बढ़ावा देगा।
परिणीति ने कहा, ‘‘जैसे ही आपकों कुछ पता चले, आप कदम उठाए। अगर आप चुप रहते हैं, तो आप इसे बढ़ावा देते हैं। अगर मुझे पता है कि आप महान पुरुष नहीं हो, तो मैं क्यों आपके साथ फिल्म करूंगी या अभिनय करूंगी?
क्योंकि ऐसा कर आप उस व्यक्ति को बढ़ावा दे रहे हैं और उसे लगता है कि चलों मैं इससे बच गया। इसे अब मैं फिर कर यह सकता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि फिल्म जगत के लोग उनके (यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे लोगों के) साथ काम नहीं करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.