UN में अमेरिका की राजदूत होंगी इवांका

( 5971 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Oct, 18 09:10

 UN में अमेरिका की राजदूत होंगी इवांका वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें भाई-भतीजावाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर ‘‘प्रभावशाली’’ साबित होंगी। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। लेकिन आप जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे।’’
इससे कुछ घंटों पहले ट्रंप ने अचानक राजदूत निक्की हेली के इस्तीफे की घोषणा की। हेली इस साल के अंत तक पद से इस्तीफा देंगी। इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है। ट्रंप ने इवांका को नियुक्त करने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे हैं।’’

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.